ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबा

पिथौरागढ़/धारचूला। गूंजी मोटर मार्ग में रविवार को सवारियों से भरे वाहन पर गिरे मलुवे को हटाकर आज एस.डी.आर.एफ.की टीम ने सात शवों को निकाला। नपलच्यु गांव के रहने वाले इन लोगों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

रविवार को पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष में सूचना आई कि धारचूला से गूंजी जाने वाले मोटरमार्ग में थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से अत्यधिक मात्रा में मलुवा गिर गया है। कार में 9 लोग सवार होने की आशंका है जो कार में ही दबे हुए हैं।

सूचना पाकर एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। सोमवार रात होने और पहाड़ी से मलुवा गिरने के कारण रैस्क्यू ऑपरेशन को आज के लिए स्थगित किया गया। आज टीम ने सभी बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

टीम ने पहले मलुवा को जे.सी.बी.मशीन की मदद से हटाया और फिर कटर की मदद से गाड़ी को काटकर सवारियों को बाहर निकाला। वाहन संख्या यू.के.05 सी ए 3803 में सवार सभी सात लोगों की जान जा चुकी थी। शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।

मृतकों में 60 वर्षीय तुलाराम, 57 वर्षीय आशु देवी, 36 वर्षीय किशन सिंह, 13 वर्षीय कुलु, 12 वर्षीय कशी, 16 वर्षीय नितिन और अज्ञात नैपाली मजदूर थे। ये सभी मृतक पिथौरागढ़ जिले में नपलच्यु गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.