ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

दूल्हा-दुल्हन की भीषण सड़क हादसे में मौत

शनिवार की सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के बिजनौर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां शादी के बाद दुल्हन को विदाई कर अपने घर ले जा रहे दूल्हे की भी मौत हो गई।

इस सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े के साथ ही 7 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना नेशनल हाइवे-74 के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार ने ऑटो में आकर टक्कर मार दी. इस जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.

पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, हादसे में घायल हुए दो लोगों का इलाज जारी है।

यह हादसा देर रात 2 बजे हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर घटित हुई. मृतक दूल्हा-दुल्हन बारात के साथ घर लौट रहे थे।
घटना में सात लोगों की मौत

मृतक दूल्हे की पहचान धामपुर के तीबड़ी गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जनपद बिजनौर में हुए हादसे में जो जनहानि हुई है, उसके लिए गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.