नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने फ्लैट्स मैदान, नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कार्यदाई संस्था RWD के ईई को फ्लैट्स मैदान में जल भराव की समस्या से समाधान के लिए उसका समतलीकरण करने के निर्देश दिए और यह कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा फ्लैट्स मैदान में विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों द्वारा अभ्यास किया जाता है।

यहां बजरी डालने से पूर्व उसके आकार आदि के लिए खेलने वाले बच्चों से फीडबैक प्राप्त कर लिया जाय, ताकि मैदान खेलों हेतु उपर्युक्त और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वाल पर लगी रस्सी की भी सुरक्षा के दृष्टिगत बीच-बीच में जांच कर ली जाए।

खेल विभाग को रॉक क्लाइंबिंग वॉल के लिए प्रशिक्षक नियुक्त कर सुरक्षा उपकरणों, मैट, हेलमेट आदि की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए,
उन्होंने कहा नैनीताल झील के व्यू व सौंदर्यता को दृष्टिगत रखते हुए मैदान में कार्य कराया जाए। मैदान परिसर में लाइटिंग की उचित व्यवस्था की जाए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय बच्चों तथा खिलाडियों से भी वार्ता कर खेल प्रतिभाओं को विकसित किए जाने हेतु समस्त स्तरीय सुविधाएं मैदान में उपलब्ध करायें जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

बच्चों के द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में लाइटिंग, synthetic कोर्ट की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित को बैडमिंटन कोर्ट हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराए जाने निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा pavilion भवन का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उक्त स्थानो की संपूर्ण सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

मैदान के आसपास विद्युत लाइन तथा केबल लाइन को सुव्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फ्लैट्स मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है तथा नैनीताल शहर का अभिन्न अंग है जिसके सुदृढ़ीकरण में किसी प्रकार की लापरवाही ना होने दी जाये तथा निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण कर लिया जाये।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाज़िश खलीक, ईई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना, आरईएस के के जोशी, ईओ नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.