ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के राम मंदिर बगीचा इलाके में मंगलवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया।

घर के भीतर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अचानक छोटे भाई सोनू जायसवाल से उलझ गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान संदीप गुस्से में चिल्लाता रहा कि “मैं तेरी वजह से बर्बाद हो गया” और इसी दौरान उसने पास में रखा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

आरोप है कि हमलावर ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर भी पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना के बाद राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस खौफनाक वारदात से स्तब्ध हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गौलापार में सजा क्रिकेट का महाकुंभ: यूजीबी चैंपियंस लीग T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.