ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित EVCPL (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर किए गए बहुचर्चित फर्जीवाड़े का नैनीताल पुलिस ने खुलासा किया है।

दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के लेन-देन से जुड़े दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

📝 शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

दिनांक 05 फरवरी 2026 को वादी—

हेमंत शर्मा, निवासी झज्जर, हरियाणा

नारायण पाल, पूर्व विधायक सितारगंज, निवासी हल्द्वानी

द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई कि EVCPL क्रिकेट लीग के आयोजक व मालिक विकास ढाका ने लीग आयोजन के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की है।

इस संबंध में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 13/2026 व 14/2026, अंतर्गत धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

🚨 SSP के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन,

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण,

तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने

दिनांक 06 फरवरी 2026 को आरोपी को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया।

🏏 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर दिया गया झांसा

आरोपी विकास ढाका ने टीम मालिकों को बताया था कि इस लीग में हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी सहित कई अंतरराष्ट्रीय व रणजी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी झांसे में आकर टीम मालिकों से मोटी रकम वसूली गई।

💰 कैसे हुई 32 लाख की ठगी

हेमंत शर्मा ने UP वॉरियर्स टीम खरीदी, जिसकी फ्रेंचाइजी फीस 50 लाख बताई गई। डिस्काउंट का लालच देकर सौदा 30 लाख में तय किया गया, जिसमें से 23 लाख रुपये नगद व अन्य माध्यमों से आरोपी को दिए गए।

नारायण पाल (पूर्व विधायक) ने उत्तराखंड सोल्जर्स टीम खरीदी। फ्रेंचाइजी फीस 50 लाख बताकर 10 लाख की छूट दी गई। इसके तहत 3 लाख नगद और 6 लाख रुपये प्रचार-प्रसार (होर्डिंग्स) में खर्च कराए गए, कुल 9 लाख रुपये का भुगतान हुआ।

टूर्नामेंट शुरू न होने पर खुला राज

टूर्नामेंट की तिथि 01 फरवरी 2026 तय थी, लेकिन आयोजन शुरू नहीं हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संपर्क किया गया तो पता चला कि उन्हें इस लीग की कोई जानकारी ही नहीं थी।

जांच में यह भी सामने आया कि आयोजन से संबंधित लोगो, ड्रेस और होर्डिंग्स तक तैयार नहीं की गई थीं।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

विकास ढाका पुत्र यशवीर सिंह ढाका

निवासी – A-162, सेक्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों व संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में कौशल प्रतियोगिता: नैनीताल जनपद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 5 स्थान हासिल
error: Content is protected !!