ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान,

बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर पुलिस एक्ट में जुर्माना तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों 10–10 हजार के भारी भरकम चालान

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ेगा भारी, अराजक तत्वों पर नैनीताल पुलिस की नजर

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर सख्ती, भवाली में 125 मकानों का सत्यापन, 280 लोगों की जाएंगी 

भवाली (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी. सी. के निर्देशन में भवाली क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

हाल ही में क्षेत्र में घटित घटनाओं के मद्देनजर बाहरी एवं संदिग्ध तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस द्वारा कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड एवं बाजार क्षेत्र में पुलिस व पीएसी की संयुक्त टीमों द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन के दौरान बिना पुलिस सत्यापन निवासरत पाए गए 30 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में 10-10 हजार रुपये के भारी भरकम चालान किए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य थानों में भी वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बिना सत्यापन निवासरत व्यक्तियों तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी. सी. ने आमजन से अपील की है कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।

जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 25 मार्च 2026
error: Content is protected !!