ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में बाघ के लगातार आतंक को लेकर वन विभाग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि तल्ली पोखरी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा सड़क किनारे पिंजरा खाली छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है और केवल खानापूर्ति की जा रही है।

हरीश पनेरु ने कहा कि जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां बाघ के आने की कोई संभावना नहीं है।

इसके बावजूद ग्रामीणों को यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि वन विभाग कार्रवाई कर रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाघ के भय से ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं, लेकिन वन विभाग और सरकार को जनता की सुरक्षा की कोई वास्तविक चिंता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को स्कूल छोड़ने-लाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था तक ठीक से नहीं की जा रही है।

हरीश पनेरू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ माननीय न्यायालय एवं सरकार के उचित माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने वाले अधिकारियों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, 4 फीट मोटी बर्फ में ढका केदारनाथ धाम! ITBP के जवानों ने संभाला मोर्चा
error: Content is protected !!