ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तरायणी मेला 2026 में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज कराई।

दिनांक 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस मेले में हिमफ्ला ने काकड़ीघाट क्षेत्र में उत्पादित पहाड़ी पिसी नूण सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों का आकर्षक स्टॉल स्थापित किया।

हिमफ्ला द्वारा संचालित यह पहल क्षेत्रीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

स्टॉल पर प्रदर्शित पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित उत्पादों को मेले में पहुंचे आगंतुकों द्वारा विशेष सराहना मिली।

मेले के दौरान  मुख्यमंत्री उत्तराखंड की धर्मपत्नी एवं धारणी संस्था की अध्यक्ष  गीता धामी ने हिमफ्ला के स्टॉल का भ्रमण किया।

उन्होंने संस्था द्वारा संचालित नमक आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे महिला आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

श्रीमती धामी ने पहाड़ी पिसी नूण को महिला सशक्तिकरण का “अचूक हथियार” बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर हिमफ्ला के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह सौरभ पंत एवं संदीप पांडे उपस्थित रहे।

उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के संरक्षण एवं प्रचार, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला कबूतरबाज गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!