ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी बीजेपी कोर कमेटी, 14 फरवरी को देहरादून में बैठक”उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 14 फरवरी को देहरादून में बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक, जेपी नड्डा करेंगे अध्यक्षता

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 फरवरी को देहरादून में आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन के भीतर कोर कमेटी के सदस्यों की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

बीजेपी के चुनावी रोडमैप में कोर कमेटी की यह बैठक बेहद निर्णायक मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से यह मंच रणनीति तय करने, संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करने और आगामी अभियानों की दिशा निर्धारित करने का काम करता है। बैठक में सीटवार रणनीति, संभावित प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया, प्रचार के प्रमुख मुद्दों और संगठन की मजबूत व कमजोर कड़ियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

जिले से लेकर बूथ स्तर तक होगी समीक्षा

बैठक के दौरान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यह भी आकलन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत है और किन इलाकों में संगठनात्मक सुधार की जरूरत है। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं व जिम्मेदारियों को लेकर भी मंथन संभावित है।

सरकार की उपलब्धियों पर बनेगी रणनीति

बैठक में राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए हैं कि कोर कमेटी की घोषणा के तुरंत बाद जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यह अहम बैठक आयोजित की जाएगी।

पार्टी का पहला राज्य स्तरीय सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें मिले फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति को और धार दी जाएगी।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि दूसरे चरण का सर्वे भी जल्द शुरू कराया जाएगा, जबकि केंद्रीय नेतृत्व स्तर पर अलग से सर्वेक्षण कराया जाना तय है। उनका कहना है कि सभी प्रयासों का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।

 

यह भी पढ़ें :  जमरानी बहुउद्देशीय बांध का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!