ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली में कर्ज के दबाव से परेशान एक दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले दंपती की पहचान श्याम विहार, नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और उनकी पत्नी 53 वर्षीय नीलम रावत के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दिल्ली कैंट और पालम के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 14/16 के पास पहुंची, जहां एक पुरुष और एक महिला के शव पड़े मिले।

मौके पर तलाशी के दौरान पुरुष के पास से आधार कार्ड की दो प्रतियां और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी। जांच में सामने आया है कि दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों ही शादीशुदा हैं।

सुसाइड नोट में दंपती ने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जुन सिंह रावत ने ब्याज पर काफी रकम कर्ज के रूप में ले रखी थी और कर्जदाता लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस नामजद लोगों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे मामले में उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!