ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि को सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र के प्रथम चरण में है। मंगलवार है। मंगलवार व चन्द्रमा मंगल की राशि में रहकर यह संकेत दे रहे हैं कि आज मंगल ग्रह जनित पूर्व जन्म कृत कर्म दोष का उपाय किया जाय।

हम तीन कर्मों का फल भोगते हैं प्रारब्ध, संचित व वर्तमान। संचित पुण्य ही हमको कष्टों से बचाता है जो हम विभिन्न माध्यमों से ईश्वर से जुड़कर करते हैं। नियमित पूजा, तीर्थ, दान, गंगा स्नान, माता-पिता की सेवा, भगवान नाम जप यह सब संचित पुण्य को बढ़ाते हैं जिससे यह जन्म व अगला जन्म भी सुंदर व सार्थक होता है।

आज का सरल उपाय है कि हनुमान जी की भक्ति। पूरे ब्रम्हाण्ड में जब भक्ति की बात आती है तो अजर अमर तथा कलयुग में भी साकार रूप में श्री राम भक्ति में लीन हनुमान जी की बात सर्वोपरि आती है। हनुमान व भक्ति दोनों पर्यायवाची हो गए हैं। जैसे भी कर पाएं आज हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ ही पर्याप्त है।

दैनिक राशिफल 10 फरवरी-

मेष- चन्द्रमा मङ्गल की राशि में अष्टम गोचर कर रहे हैं।गुरु तृतीय होकर प्रगति देंगे।बिजनेस में सफल रहेंगे।नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है। आईटी, बैंकिंग व मीडिया जाँब के लोग यदि परिवर्तन चाहते हैं तो आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। शुक्र व मङ्गल करियर प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज का उपाय- भगवान शंकर की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग – पीला व नारंगी । भाग्य प्रतिशत- 65%

वृष- जाँब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का समय है। चन्द्रमा सप्तम है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। धार्मिक कार्य करेंगे। राहु व मंगल पारिवारिक विवाद दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र वित्तीय जाँब मे विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है। भाग्य प्रतिशत- 65%

मिथुन- चन्द्रमा खष्ठम हैं।आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जाँब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग – हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क- व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए शुभ हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग – सफेद व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 75%

सिंह- आप व्यवसाय में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में कोई नया कार्य देगा। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। क्रोध का परित्याग करें। प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें। आज का उपाय – श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग – पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

कन्या- बुध व शुक्र अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के चांसेज हैं।कार्यों के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।जाँब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।हेल्थ बेहतर होना चाहिए। आज का उपाय – बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग – हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 60%

तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध वित्तीय व प्रबंधकीय जाँब में प्रगति का कारक ग्रह है। जाँब सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। शुभ रंग- नीला व बैगनी।भाग्य प्रतिशत- 70%

वृश्चिक- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जाँब प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय – माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग- लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 70%

धनु- राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में आपके सपोर्ट में रहेंगे।बिजनेस में कुछ नबीन प्रोजेक्ट्स का प्रयास करें। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी आज का उपाय – मन्दिर में ही शिव जी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग – लाल व पीला। भाग्य प्रतिशत- 60%

मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश गोचर में हैं। जाँब के न्यू पोस्ट में किसी नवीन अनुबंध को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व सात अन्न के दान से व्यावसायिक लाभ होता है। शुभ रंग – नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 75%

कुम्भ- द्वितीय शनि व दशम चन्द्रमा सपोर्टिंग है। जाँब व व्यवसाय में लाभ देंगे।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जाँब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय – हनुमानबाहुक का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग – नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 55%

मीन- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहा है। जाँब व व्यवसाय में प्रगति है। गुरु व चन्द्रमा का गोचर अनुकूल है। बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव जर्नी सम्भव है। आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।मसूर व तिल का दान करें। शुभ रंग – नारंगी व हरा। भाग्य प्रतिशत- 80%

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी में सख्ती, ‘ऑपरेशन रोमियो’ से अराजक तत्वों पर वार,रातभर चला ‘ऑपरेशन रोमियो’, नशा और हुड़दंग करने वालों पर कसा शिकंजा
error: Content is protected !!