ब्रेकिंग न्यूज़

लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो–SUV की आमने-सामने टक्कर, 7 घायल, 2 की हालत गंभीर

लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर सिंगदा के पास तेज रफ्तार दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धारचूला से सितारगंज जा रही स्कॉर्पियो और टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एसयूवी-700 की आमने-सामने भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी की देखरेख में उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, पार्वती देवी (55) की हालत गंभीर है, जबकि भागीरथी देवी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों में नेपाल निवासी भागीरथी एतवाल (42) और पार्वती देवी (55), महेंद्रनगर निवासी नरेश जोशी और लक्ष्मी, सितारगंज निवासी बिसनी देवी (48) और 8 वर्षीय वैष्णवी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव में सेवा और सामुदायिकता की मिसाल, श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे स्वयंसेवक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.