ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्ताेलिया ने आयुक्त कार्यालय में बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में दिये दिशा निर्देश।

हल्द्वानी। अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा में शामिल सभी अधिकारियों को समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा। उन्होेंने कहा नकल विहिन परीक्षा कराना आयोग की प्राथमिकता है कोताही होने पर सम्बन्धितोें के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने कहा परीक्षा से पूर्व नोडल अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने एएसपी हरबंश सिंह को निर्देश दिये कि शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु परीक्षा केन्द्रों में पुरूष एवं महिला बल की तैनाती करना सुनिश्चित करें साथ ही परीक्षा से पूर्व आसपास के होटलों, कोचिंग संस्थानो की निगरानी के साथ ही परीक्षा केन्द्रों में फ्रिस्किंग तलाशी हेतु पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था के साथ ही बार्डर पर चैकिंग करना सुनिश्चित करेेें।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रोें में एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाए साथ ही कक्ष निरीक्षकों द्वारा कक्ष के सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होनेे कहा सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरा की शतप्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्री मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षकों, परीक्षा प्रभारी, कन्ट्रोल रूम कर्मियों एवं अन्य सहकर्मियों का सत्यापन अनिवार्य है।

मर्तोलिया ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

बैठक में आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, कोषाधिकारी हेम काण्डपाल,एएसपी हरबंश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के विकास को मिलेगी रफ्तार, महापौर गजराज बिष्ट ने शहरी विकास मंत्री को सौंपे 220 करोड़ के प्रोजेक्ट

You missed

error: Content is protected !!