ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू व पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र के साथ दिवंगत आत्माओं की स्मृति में रोपे पौधे, परिजनों को बंधाया ढांढस

भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम साल में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने स्वर्गीय जीवन चंद्र एवं स्वर्गीय धर्म राम के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र तथा हरीश पनेरू ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति को समर्पित करते हुए दो पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति को जीवंत रखने का एक सार्थक माध्यम पौधरोपण भी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है।

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। हरीश पनेरू ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आत्मीय सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनना और उनकी भावनाओं के साथ खड़ा रहना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.