ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमलुआगांजा शाखा द्वारा शाखा प्रबंधक प्रीति राणा के नेतृत्व में कमलुआगांजा क्षेत्र में एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक एवं सरकार की विभिन्न ऋण, जमा और बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से केंद्रीकृत केवाईसी (Centralized KYC) को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके पूरा होने से ग्राहकों को बार-बार केवाईसी अपडेट कराने की समस्या से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीकृत केवाईसी से डिजिटल फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी, जिससे बैंकिंग व्यवस्था अधिक सुरक्षित बनेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं सहित प्रियंका, जगदीश, वैशाली लोबियाल, इंद्रा साह सहित बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने वित्तीय योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी जानकारियों को उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें :  हाईवे पर जोरदार भिड़ंत: स्कॉर्पियो और SUV-700 टकराईं, सात लोग जख्मी

You missed

error: Content is protected !!