ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

₹2000 में ‘VIP प्राइवेसी’, बैनर में छेद से रिकॉर्डिंग: बिजनौर के रेस्टोरेंट में कपल्स की जासूसी का सनसनीखेज खुलासा

बिजनौर से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने जिले में हड़कंप मचा दिया है। यहां ‘सेंटर पॉइंट’ नामक रेस्टोरेंट में आने वाले प्रेमी जोड़ों की निजता के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। आरोप है कि रेस्टोरेंट के तथाकथित ‘VIP रूम’ में कपल्स के चोरी-छिपे वीडियो बनाए जाते थे।

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट स्टाफ ग्राहकों से यह पूछता था कि वे सामान्य भोजन करेंगे या फिर ‘VIP सुविधा’ लेंगे। VIP सुविधा के नाम पर कपल्स से 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे और उन्हें पूरी प्राइवेसी की गारंटी दी जाती थी।

बैनर में छेद, सोफा और 200 से ज्यादा वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट की सीढ़ियों के पीछे एक छोटा कमरा बनाया गया था, जिसे ‘VIP रूम’ कहा जाता था। कमरे में एक सोफा रखा गया था और पास में लगे बैनर में छेद कर भीतर बैठे कपल्स की रिकॉर्डिंग की जाती थी।

पुलिस ने कर्मचारी सत्येंद्र के मोबाइल फोन से 200 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं, जिनमें कपल्स के निजी पल कैद थे।

एक जोड़े के शक से खुली पोल

इस गंदे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब रेस्टोरेंट में मौजूद एक प्रेमी जोड़े को कुछ संदिग्ध लगा और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, सामाजिक दबाव और निजता के कारण पीड़ित सामने नहीं आए, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए FIR No. 85/2026 दर्ज की।

रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया है और इसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

महिला अधिवक्ता मालकिन ने झाड़ा पल्ला

रेस्टोरेंट की मालकिन एक महिला अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दिनभर कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं और उन्हें कर्मचारियों की इस हरकत की कोई जानकारी नहीं थी।

हालांकि, पुलिस इस दावे को संदिग्ध मान रही है कि उनकी संपत्ति में अलग से कमरा बना और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जा रहा था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SBI ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.