ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

डीएम ललित मोहन रयाल ने जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

15 दिन में आवासीय और 30 दिन में व्यावसायिक नक्शों की स्वीकृति अनिवार्य

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी अभियंता मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में लंबित आवासीय एवं गैर-आवासीय मानचित्रों (नक्शों) की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्र 15 दिन के भीतर तथा अनावासीय/व्यावसायिक मानचित्र 30 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से स्वीकृत किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में आपत्ति हो, उनमें एक ही बार में सभी आपत्तियां स्पष्ट विवरण के साथ आवेदक को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बार-बार फाइल लौटाने की स्थिति न बने और समय पर निराकरण हो सके। जिन मामलों में विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) आवश्यक है, उनके लिए संबंधित विभागों को प्रत्येक सप्ताह अनुस्मारक पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

स्थलीय निरीक्षण और साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

डीएम ने सभी सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक सहायक अभियंता सप्ताह में अवर अभियंताओं के साथ मानचित्रों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि कार्यों में पारदर्शिता बरती जाए, किसी भी प्रकार के दबाव में नियमों से समझौता न हो। निर्धारित समयसीमा में मानचित्र स्वीकृत किए जाएं। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सचिव-जॉइंट सेक्रेटरी को मॉनिटरिंग के निर्देश

जिलाधिकारी ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को भी समय-समय पर अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक करने और क्षेत्रीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें और सभी कार्य तय समय पर पूरे हों।

बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, तत्कालीन नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, पूर्व डीएम पर मेजर पनिशमेंट

You missed

error: Content is protected !!