ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

बेटी का घर बसाने चली थी, खुद का उजाड़ बैठी! दामाद संग फरार सास 10 महीने बाद लौटी, अब रोंगटे खड़े कर देगी सच्चाई!

अलीगढ़। जिले के दादों क्षेत्र में करीब 10 महीने पहले दामाद के साथ भागकर चर्चा में आई महिला अब वापस लौट आई है और अपने ही प्रेमी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। महिला ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि जिस युवक के लिए उसने घर-परिवार और बच्चों को छोड़ा, उसी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और गहने-नकदी हड़प ली।

दादों क्षेत्र निवासी सपना देवी (अनीता) गुरुवार को थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी का होने वाला पति राहुल उसे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया था। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में उसने उसे बंदी बनाकर रखना शुरू कर दिया और आए दिन मारपीट करता था। महिला का कहना है कि राहुल ने उसके गहने और नकदी भी खर्च कर दी।

उसने पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए कहा कि अब उसे अपने छोटे बच्चों को छोड़कर जाने का गहरा पछतावा है और वह आगे मेहनत-मजदूरी कर अकेले जीवन बिताना चाहती है।

दामाद की अलग कहानी

वहीं राहुल ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई बहला-फुसलाकर ले गया है। उसने महिला के परिजनों पर घर उजाड़ने और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर वह क्षेत्राधिकारी (CO) से भी मिला।

क्या था मामला

करीब 10 महीने पहले सपना देवी को अपनी बेटी के होने वाले पति राहुल से प्रेम हो गया था और दोनों घर से फरार हो गए थे। महिला के पति ने मडराक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद किया, लेकिन दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद वे साथ चले गए थे।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बिजली कटौती पर फूटा जनाक्रोश, कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला; 24 घंटे बिजली नहीं मिली तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!