ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को बड़ी सौगात दे सकती है। भाजपा के भीतर दायित्व वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा होने या होली से पहले संगठन और सरकार स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए हैं कि दो से तीन दिनों के भीतर दायित्वों का बंटवारा किया जा सकता है। हाल ही में हुई कोर कमेटी की बैठक में दायित्व वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का विषय राष्ट्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा के समक्ष भी रखा गया है, जिसे अब केंद्रीय हाईकमान के स्तर पर विचार के लिए भेजा जाएगा।

इधर मुख्यमंत्री धामी विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में विधायकों के कार्यों और उनके रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अंदरखाने एक सर्वे भी कराया जा रहा है, जिसमें संभावित टिकटों और विधायकों के प्रदर्शन को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी विधायक का टिकट काटने का निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का फैसला कोर कमेटी नहीं, बल्कि संसदीय समिति द्वारा इंटरनल सर्वे और अन्य मानकों के आधार पर किया जाता है।

चुनावी साल से पहले संभावित दायित्व वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार को संगठनात्मक संतुलन और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.