ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

ऑल सेंट्स कॉलेज में बच्चों को कराई कई सारी एक्टिविटीज

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में इस सत्र में ग्लोबल सिटिजनशिप एजुकेशन पर आधारित मिस्टिक लैंड इन स्कूल के माध्यम से छात्राओं को कई सारी एक्टिविटीज संचालित की गईं।

इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा, न्यूज व करेंट अफेयर्स और सामुदायिक सेवा का जानकारी दी गई।

बच्चों ने प्राप्त जानकारी के अनुसार खुद समाचार पत्रों की रचना की। साथ ही फूड कार्ड के माध्यम से एसडीजी के 12 गोल, रिस्पॉन्सिबल कंजप्शन एंड प्रोडक्शन के अंतर्गत अन्न के महत्व को जाना और जिम्मेदारी से खाना खाना सीखा।

इस प्रकार अन्न को बर्बाद न करने का संकल्प लिया। नैतिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों ने जानवर, प्रकृति और लोगों के प्रति उनके उपकारों के कृतज्ञता प्रकट कर आभार जताने के गुर भी सीखे।

सत्र के अंत में देश भर से लगभग 41 विद्यालयों के छात्रा छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। ऑल सेंट्स से अश्विन चौधरी, अनुष्का साह व राधिका पांडे पिल्लई ने पुरुस्कार प्राप्त किए।

इन सभी एक्टिविटीज के द्वारा मनोरंजन के साथ साथ न केवल छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि हुई बल्कि उनके आत्मविश्वास का भी विकास हुआ।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या से बवाल, 12 नामजद; चार गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई,भारी पुलिस फोर्स तैनात

You missed

error: Content is protected !!