ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड ओखलकांडा के ग्राम पदमपुर, मीडार, टाण्डा, सुरंग सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत समस्याओं से राज्य आंदोलनकारी को अवगत कराया। हरीश पनेरू ने आश्वासन दिया कि वे इन सभी समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठेंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न : हल्द्वानी जजी में 81% मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

You missed

error: Content is protected !!