भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ओखलकांडा अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र सुनकोट-कचलाकोट,थलाडी, बेडीचुला, भद्रकोट का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता जनार्दन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और संचार व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कई ग्रामीणों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
हरीश पनेरु ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुनकोट-कचलाकोट सहित ओखलकांडा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपार स्नेह और समर्थन दिया।
ग्रामीणों ने आशा जताई कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

