ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सड़क हादसा: बारात में शामिल होकर लौट रही कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़। घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगर के बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश आर्या पुत्र जीवन राम अपनी 26 वर्षीय पत्नी निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गई, जिसमें दोनों शामिल हुए।
शाम के समय दोनों कार से लोहाघाट से सीधे पिथौरागढ़ अपने घर के लिए रवाना हुए।

इसी दौरान जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर पहले मटेला बेंड के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान खाई में योगेश और उनकी पत्नी निधि के शव बरामद किए गए।

घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रख दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में मची अफरा तफरी
error: Content is protected !!