ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में माननीय Supreme Court of India में मामला विचाराधीन होने के चलते नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई की।

डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की प्रमुख कार्रवाइयाँ:

लगातार AREA DOMINATION की कार्यवाही

चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग

संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन की कार्रवाई

निरंतर सत्यापन अभियान

सीसीटीवी कैमरों और स्पेशलाइज्ड ड्रोन से निगरानी

पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.बी. बाजपेयी, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव सहित थाना पुलिस बल और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

SSP की अपील

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें।

नैनीताल पुलिस फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्वतखोर JE विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!