ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी को बड़ा संगठनात्मक बल मिला।

कार्यक्रम में उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट स्वयं मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं के कारण संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ है।

उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन में सभी को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने भी भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान और अधिक तेज़ी से चलाया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा राज जात यात्रा के लिए डोर गांव के ग्रामीणों की पदयात्रा, थाला बुग्याल पहुंचे यात्री

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.