हल्द्वानी। कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड, चकलुवा में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में हल्द्वानी टैक्स बार ने इनकम टैक्स टीम को 20 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हल्द्वानी टैक्स बार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
टीम की ओर से दीपक सिंह बिष्ट ने शानदार 65 रन, सुनील पाठक ने 36 रन और देवकी नंदन भट्ट ने 22 रनों का योगदान दिया।
इनकम टैक्स की ओर से जितेंद्र सोनकर ने 3 विकेट तथा रामकिशन ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी।
टीम के लिए जितेंद्र सोनकर ने 51 रन, रतन प्रकाश ने 23 रन और रिंकू कुमार ने 21 रन बनाए।
हल्द्वानी टैक्स बार की ओर से गौरव जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, सुरेश बेलवाल ने 3 विकेट और पवन गुप्ता ने 1 विकेट लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, बलूनी (आईटीओ), लोकेश मीना (आईटीओ) एवं दुश्यंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

