ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपदवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि इस पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

डीएम ने बताया कि होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग, आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को आवागमन मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में नशामुक्त होली मनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने भरोसा जताया कि जनसहयोग से यह पर्व शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, गेहूं व फलों की फसलें तबाह, किसानों को भारी नुकसान
error: Content is protected !!