ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा द्वारा भव्य होली जुलूस का आयोजन किया गया

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा होली के पावन पर्व पर भव्य रंग जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक कुंतल रंगों की बौछार से पूरा नैनीताल रंगोत्सव के उल्लास में डूब गया। जुलूस में ऋतुराज बसंत के आगमन और प्रकृति के नवश्रृंगार के आत्मिक आनंद के साथ होली का पर्व पूरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से मनाया गया।

श्री राम सेवक सभा परिवार ने होली के अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रकृति के सभी सुखद रंग प्राणिमात्र के जीवन में समाहित हों। रंग जुलूस सभा भवन से प्रारंभ होकर आर्य समाज, मल्लीताल के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए पुनः सभा भवन पहुंचा। रंगों और फूलों की होली से नैनीताल का वातावरण पूरी तरह रंगीन हो उठा।नैनीताल में श्री राम सेवक सभा का भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंगों से सराबोर हुआ शहर, वीडियो….

जुलूस के दौरान होलियारों ने पारंपरिक होली गीत—बुरांशी का फूला, हो हो सो नखरे होली लाग रे और ऐसे होली खेले जनाबे अली—गाकर माहौल को उमंग और उल्लास से भर दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और जगह-जगह नृत्य भी किया गया।

शाम को होलिका दहन का विधिवत पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. कपिल जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा के संरक्षक व अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, कोषाध्यक्ष बिमल साह सहित सभा के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भव्य होली रंग जुलूस ने नैनीताल में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पर्व को यादगार बना दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.