ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल क्षेत्र में गूंजा पारंपरिक होली गायन, हरीश पनेरू ने युवाओं से की नशा-मुक्त होली की अपील

भीमताल। होली पर्व के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने विकास खंड धारी के अंतर्गत ग्राम सुनकिया, तल्ला ओखलकांडा, अधौड़ा सहित भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर पारंपरिक होली गायन में भाग लिया।

गांव-गांव पहुंचकर दी होली की शुभकामनाएं

हरीश पनेरू ने तल्ला ओखलकांडा, करायल, सुनी, अमजड मीडार, पोखरी, टाड़ी पोखराड़ समेत नैनीताल विधानसभा के विभिन्न गांवों में ढोलक की थाप पर पुरुषों एवं महिलाओं के साथ सामूहिक होली गाई।

पारंपरिक होली गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरीश पनेरू ने लोगों से अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक होली गायन की समृद्ध विरासत को संजोए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पहाड़ की पहचान उसकी संस्कृति और लोक परंपराओं से है, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशा-मुक्त होली मनाने का आह्वान किया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, इसे शालीनता और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए।

महिलाओं के बीच भी किया होली गायन

हरीश पनेरू ने पहाड़ की मेहनतकश महिलाओं के बीच पहुंचकर भी होली गायन किया और उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भीमताल क्षेत्र में पारंपरिक होली गायन की यह श्रृंखला सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी प्रेम का सशक्त संदेश देती नजर आई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र और पैरामेडिकल छात्रा की गिरफ्तार से कॉलेज में मचा हड़कंप
error: Content is protected !!