ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के जू रोड पर संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कांडपाल को कुत्ते ने काटा

कुत्ते के लगातार काटने से क्षेत्र में दहशत का महौल, क्षेत्र के लोगों ने सभासद से की शिकायत

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। नगर क्षेत्र में कुत्तों और बंदर- लंगूरों के आतंक से क्षेत्रवासी दहशत में जी रहे हैं।

आऐ दिन कुत्तों और बंदर लंगूरों के काटने की घटना से क्षेत्र में सामने आ रही हैं।

वरिष्ठ पत्रकार एंव संपादक Taka Tak खबरें के सुरेश कांडपाल घर के पास जू रोड़ पर अपने मित्र से गले मिलकर होली की बधाई दे रहे थे, तभी आस पास खड़ा एक काले रंग का पालतू कुत्ता ने पत्रकार सुरेश कांडपाल के पीछे से काट दिया। कुत्ते ने पत्रकार को जिस जगह काटा दांत की वजह से काफी गहरा घाव बन गया।

काटने के बाद मित्र उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गया, जहाँ चिकित्सक ने उपचार कर छुट्टी दे दी। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह काले रंग का कुत्ता दर्जनों लोगों को काट चुका है।

इसी कुत्ते ने चड्ढा बिल्डिंग निवासी को दो बार काटा। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने सभासद पूरन बिष्ट से कुत्ते की शिकायत की जिसपर पालिका की टीम कटखने कुत्ते को क्षेत्र से पकड़ कर ले गई।

कुत्ते की मालकिन ने पालिका में लिखकर कहा कि अब इस कुत्ते को हर समय घर पर बांध कर रखूंगी।

इसी आधार पर पालिका ने उस कुत्ते को वापस सौंप दिया। कुत्ते की मालकिन ने कई महिनों तक कुत्ते को क्षेत्र में नहीं छोड़ा। अब यह कुत्ता क्षेत्र में छोड़ दिया गया है और आए दिन लोगों को काट रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने सभासद पूरन बिष्ट से यह काले कटखने कुत्ते को पकड़ कर शहर से बहार छोड़ने और कुत्ते की मालकिन के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.