ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

भीमताल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को भीमताल में स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बच्चों से कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और अनुशासन बेहद आवश्यक हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तय करने और उन्हें पाने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने की सलाह दी।

इस अवसर पर बच्चों ने भी पूर्व राष्ट्रपति से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और उनके अनुभवों के बारे में जाना।

उनसे मुलाकात कर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आए और उनके साथ यादगार पल साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति से मिलना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

यह भी पढ़ें :  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!