ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने रेप करने का प्रयास

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पर्यटन व्यवसायियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक पर्यटक युवती Delhi से Haldwani पहुंची थी, जहां से उसने Nainital जाने के लिए टैक्सी बुक की।

आरोप है कि रास्ते में टैक्सी चालक युवती को सुनसान क्षेत्र Patwadangar के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़ित युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और गुरुवार दोपहर Tallital Police Station पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए B. D. Pandey District Hospital भेजा गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया।

इधर, नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर पर्यटक युवती के साथ इस तरह की घटना सामने आने के बाद पर्यटन व्यवसायियों में भी आक्रोश है।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  होली पर दर्दनाक हादसा: मां-बेटी ने कुएं में लगाई छलांग, बेटी की मौत
error: Content is protected !!