ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़, नैनीताल में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रामगढ़ महाविद्यालय और नॉर्वे के केबीटी व्यवसायिक महाविद्यालय के मध्य यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत “संवाद और संभावना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान नॉर्वे से आई टीम ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं पर विस्तृत संवाद किया।

कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा की गई। अंतरराष्ट्रीय समन्वयक नील एरिक वोल्डन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि उनके संस्थान में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों से छात्र-छात्राएं किस प्रकार जुड़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचारी विचारों के साथ आगे आने की अपील भी की।

केबीटी व्यवसायिक संस्थान नॉर्वे के प्राचार्य कार्ल जोन जॉनसन ने रामगढ़ क्षेत्र को व्यावसायिक शिक्षा के लिए सशक्त बताते हुए यहां के छात्रों में अपार संभावनाएं होने की बात कही।

वहीं स्थानीय समन्वयक पारुल रिवाल पाठक ने छात्र-छात्राओं से अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को हाइब्रिड मोड में करने का आह्वान किया तथा महाविद्यालय प्रशासन से नॉर्वे और रामगढ़ महाविद्यालय के बीच शैक्षिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पत्राचार करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. माया शुक्ला ने की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हरीश चन्द्र जोशी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया।

इस अवसर पर डॉ. संध्या गडकोटी,  नीमा पंत,  हरेश राम,  तनुजा जोशी सहित कई प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में  कविंद्र प्रसाद, दीप्ति,  कुंदन,  गणेश, कमलेश,  प्रेम भारती समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में गरिमा, सचिन, गौरव, प्रियांशु, अमित, रोशनी, दीपशिखा, नित्या, तनुजा, प्रकाश, मयंक, ललिता और निशा कुंवर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.