ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आज आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी है, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद आंशिक बादल जरूर छाए, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिले, लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई।

कई शहरों में सामान्य से अधिक तापमान

बारिश की कमी के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस तथा नई टिहरी में अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी शुष्क मौसम और बारिश की कमी के कारण हो रही है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.