ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। जनपद नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाइसेला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम का 11 मार्च 2026 को समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डायट के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रयोगों और जिज्ञासा के माध्यम से विज्ञान को समझने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूरन सिंह बुंगला द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करने के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित लगभग 15 प्रयोग कराए गए, जिससे उन्हें विषय को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।

इस कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में श्रीमती गीता नेगी और श्री संतोष कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को रोचक ढंग से समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  शर्मा, तिलक बृजवासी, काण्डपाल, पालरिया सहित विद्यालय के विभिन्न अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 48 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.