ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। विकास खंड सभागार में आज क्षेत्र पंचायत समिति बीडीसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई

बैठक की शुरुआत में पिछले बैठक के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानो ने अपने-अपने गांवों में शिक्षा,सड़क और पेयजल की खराब स्थिति को ठीक करने की माग की। 

प्रमुख ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए वो प्राथमिक विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करेंगे विभाग इस पर गहन मंथन कर कार्य करे। ग्राम प्रधान उड़वा ने 23 बच्चों पर एक ही शिक्षक होने की समस्या को रखा एक ओर शिक्षक की माग रखी 

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 

ग्राम प्रधान अल्चोना एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण करवाने की माग रखी। ग्राम प्रधान अधोड़ा प्रेमा मेहरा द्वारा बजून अधोड़ा मोटर मार्ग पर मरम्मत की माग की इस मार्ग पर जान माल का खतरा बना है। ग्राम प्रधान मलुवा ताल द्वारा ग्रामीण कई दशकों से मोटर मार्ग की माग कर रहे हैं इसके निर्माण की जानकारी विभाग से चाही।

वन विभाग के कोई भी अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग के अनुपस्थित रहने पर सदन को स्पष्ट करने का आश्वासन दिया

ग्राम प्रधान नाइशिला द्वारा बकरी पालन कर रहे ग्रामीणों की जानवरों को जंगली जानवर एवं आकस्मिक मृत्यु पर मुआवजा देने की माग की। पशुपालन विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता हैं पशुओं पर टैग लगाने की माग की। ग्राम प्रधान खमारी ने लो वोल्टेज की समस्या एवं पंचायत घर में कनेक्शन की माग की। प्रमुख ने निर्देश दिए जहां भी कनेक्शन एवं लो वोल्टेज इस प्रकार की समस्या है उनको विभाग जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय बना कर ठीक करे। जनप्रतिनिधियो ने उद्यान विभाग से क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस का मुआवजा देने की माग रखी विभाग के मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा सदन को बताया गया विभाग पॉलीहाउस की पॉलीथिन बदलने का प्रावधान मुआवजे का प्रावधान नहीं है। कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा किसान आईडी के संबंध जानकारी दी। जल जीवन मिशन में कई जनप्रतिनिधियो ने पानी नहीं आने की समस्या से अवगत कराया 

बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे भीमताल में लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें। 

प्रमुख ने कहा पूरी तैयारी के साथ जनप्रतिनिधि आए थे अधिकारियों को तर्क पूर्ण अपनी बाते रखी है। क्षेत्र पंचायत की बैठक महत्वपूर्ण है धरातल में विकास कार्य उतारने के लिए छेत्र पंचायत की बैठक महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। प्रमुख ने शांति पूर्ण बैठक सम्पन्न कराने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन दिनेश बिष्ट द्वारा किया गया बैठक में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने अपने संबोधन में कहा शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई है जो भी समस्या यहां पर आई है मेरे स्तर जो भी हल होगा उसका प्रयास करूंगी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा सभी विभागीय अधिकारी जो भी यहां पर समस्या आई है उनको प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री शर्मा, अंकित आर्य, मोहित कुमार, देवेश कुमार, गीता आर्य ,उमा देवी, ललित सम्मल ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, प्रेमा मेहरा, जया बोहरा, राधा कुल्याल, लीला देवी, दीपा देवी, प्रदीप कुमार, इंदर मेहता, मनोज चनौतिया, पंकज ,उपजिला अधिकारी नवाजिश खलिक, एपीडी चंद्रा राज, डीपीआरओ सुरेश बेनी , मुख्य उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, पशुपालन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई,विद्युत सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.