ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में जिला पंचायत की गैंग में कार्यरत मजदूरों ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति वर्षभर रोजगार और न्यूनतम मजदूरी दिए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 25–30 वर्षों से जिला पंचायत की सभी गैंगों को लगातार काम मिलता रहा है, जिससे मजदूरों की आजीविका चलती थी। लेकिन वर्तमान समय में गैंगों को केवल बरसात के मौसम में ही काम दिया जा रहा है।

अन्य समय में केवल विशेष अवसरों जैसे चुनाव, खेल प्रतियोगिताओं या किसी बड़े कार्यक्रम के दौरान ही गैंगों को काम पर लगाया जाता है।
मजदूरों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन मात्र 350 रुपये की मजदूरी दी जा रही है, जो वर्तमान परिस्थितियों में बहुत कम है और उनके साथ अन्याय के समान है।

गैंग कर्मियों ने मांग की है कि उन्हें पहले की तरह पूरे वर्ष रोजगार उपलब्ध कराया जाए और न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 28 जनवरी 2020 को हुई जिला पंचायत की बैठक में भी सभी गैंगों को वर्षभर रोजगार और उचित मजदूरी दिलाने का विषय उठाया गया था।
मजदूरों ने जिला पंचायत प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित निर्णय लिया जाए, ताकि उनके सामने खड़ी रोज़गार की समस्या का समाधान हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कार एक्सेसरीज के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.