ब्रेकिंग न्यूज़

13 दिनों से घर से लापता चल रही युवती का जंगल में मिला जला हुआ  शव 

पुलिस ने युवती के प्रेमी को किया गिरफ्तार 

आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा  किया गया दर्ज 

देहरादून। ढालवाला निवासी विनीता भंडारी पुत्री महावीर सिंह भंडारी चार दिसंबर से लापता थी। पिता ने थाना मुनिकरेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी। उसके हाथ में थैला भी था।

उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को इसी क्षेत्र में ढूंढ रही थी।

पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला।

उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी मानीवाला निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप; लाखों के नुकसान की आशंका
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.