ब्रेकिंग न्यूज़

पायलट बाबा आश्रम में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगदी बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तल्लीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के अनुसार 13 मार्च 2026 को पायलट बाबा आश्रम के सेवादार सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आश्रम के पूर्व सेवादार संजू और दीपक कुमार ने 9 मार्च की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली।

चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

घटना के त्वरित अनावरण के लिए एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन और सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 14 मार्च 2026 को भूमियाधार माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

संजय कार्की उर्फ संजू (20 वर्ष), निवासी रानीबाग, काठगोदाम

दीपक कुमार (21 वर्ष), निवासी रानीबाग, काठगोदाम

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.