ब्रेकिंग न्यूज़

LIVE में आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी, काठगोदाम जंगल से पुलिस ने किया सकुशल बरामद

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, SOP के तहत कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण

सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस, कुछ लोग बोले — पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश, कुछ ने कहा — फॉलोवर बढ़ाने का तरीका

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली महिला ज्योति अधिकारी को पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया।

पुलिस के अनुसार महिला को नियमानुसार SOP के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला जंगल तक कैसे पहुंची और उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ऐसा कदम क्यों उठाया।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस घटना को निंदनीय बताते हुए जिम्मेदार व्यवहार की अपील कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है। वहीं कुछ यूजर्स इसे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका भी बता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।LIVE में आत्महत्या की धमकी देने वाली महिला ज्योति अधिकारी जंगल से सकुशल  बरामद, पुलिस ने कराया मेडिकल

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.