ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सक्रिय कार्यकर्ता कमल रावत को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला महामंत्री नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति के बाद काठगोदाम क्षेत्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात बताया है।

कमल रावत लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूत करने का काम कर चुके हैं।

संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर कमल रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.