ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में देर रात तेज आंधी-बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल

उत्तराखंड में मौसम का कहर: कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बर्फबारी, कई जिलों में अलर्ट

हल्द्वानी। कुमाऊं समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। दिन में हुई बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद देर रात मौसम अचानक बिगड़ गया। हल्द्वानी में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली और देहरादून में बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के धारचुला और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। नैनीताल में ओलावृष्टि के कारण सड़कें और घरों की छतें सफेद चादर से ढकी नजर आईं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.