ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा क्षेत्र और प्रदेश के जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया गया।

विधानसभा में उनके द्वारा जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखने को लेकर क्षेत्र के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश जब बजट सत्र समाप्त होने के बाद अपने आवास पहुंचे तो बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग वहां मौजूद रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सदन में मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मैंने हल्द्वानी क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है और आगे भी मैं पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर काम करता रहूंगा।

वही स्थानीय लोगों और कांग्रेस जन का कहना था कि विधायक सुमित हृदयेश ने विधानसभा में हल्द्वानी क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया है।

साथ ही प्रदेश के जनहित से जुड़े विषयों को भी उन्होंने सदन में प्रमुखता से रखा है। छेत्रीय जनता का कहना है कि हम लोग विधायक सुमित हृदयेश का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने विधानसभा में हल्द्वानी और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

हमें उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह वे जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाते रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में युद्ध के बीच हल्द्वानी में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!