ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इस संबंध में आज सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान बिंद्रा ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि इस वर्ष 23 मई से हेमकुंड साहिब की यात्रा विधिवत शुरू होगी और उसी दिन कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बैठक में आगामी यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी समुचित तैयारी करने के लिए कहा और ट्रस्ट को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.