ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी स्टेडियम में हंगामा: वेतन विवाद पर बाउंसरों ने बंद किए गेट, खिलाड़ियों की बसें फंसी

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित लेजेंट्स लीग क्रिकेट के दौरान सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने वेतन न मिलने पर अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाउंसरों ने स्टेडियम के मुख्य गेट बंद कर दिए, जिससे खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हालात ऐसे बन गए कि खिलाड़ियों की बसें भी स्टेडियम परिसर के भीतर ही फंस गईं। इस दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही आयोजन समिति के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाउंसरों से वार्ता की। भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद बाउंसर शांत हुए और गेट खोल दिए गए, जिसके बाद खिलाड़ियों की बसें होटल के लिए रवाना हो सकीं।

इस पूरे विवाद से खेल विभाग ने खुद को अलग बताया है। उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि विभाग की भूमिका केवल स्टेडियम उपलब्ध कराने तक सीमित है, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होती है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च तक का भुगतान जमा था, लेकिन आगामी मैचों के लिए 20 मार्च तक का किराया जमा होने के बाद ही आगे की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मैच के दौरान सामने आई तकनीकी अव्यवस्थाएं—जैसे डीजी सेट में तेल न होना—आयोजन एजेंसी की लापरवाही का परिणाम हैं।

वहीं, लीग के को-फाउंडर रमन रहेजा ने पूरे घटनाक्रम को “कम्युनिकेशन गैप” बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसी का प्रभारी दिल्ली में होने के कारण समय पर समन्वय नहीं हो पाया, जिससे भुगतान को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। हालांकि बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया और बाउंसर दोबारा ड्यूटी पर लौट आए।

इसके अलावा, बीती रात आए तेज तूफान ने भी आयोजन को प्रभावित किया। स्टेडियम में लगे कैमरे और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते अगले दिन का दोपहर मैच रद्द करना पड़ा। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है।

घटना के बाद आयोजन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं, हालांकि आयोजकों और विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी भीषण आग

You missed

error: Content is protected !!