ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। देर रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी सूचना मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 मार्च तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का असर अधिक देखने को मिल रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

चारधाम क्षेत्रों में भी मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का दौर जारी है और आज भी बर्फ गिरने की सूचना है।

इस बीच चारधाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। उत्तरकाशी जिले में देर रात से बारिश हो रही है, जिससे व्यवस्थाओं में दिक्कतें आ रही हैं। 19 अप्रैल से यात्रा प्रस्तावित है और लगभग एक माह का समय शेष है।

स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें धामों में पहुंचकर तैयारियों में जुट गई हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों का पूर्वानुमान-

20 मार्च-प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना

21 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने की संभावना है।

22 मार्च- पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

23 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

24 मार्च- पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  रक्षित तिवारी बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
error: Content is protected !!