ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पाडली के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित कुल छह लोग घायल हो गए।

खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पंत के अनुसार, मुरादाबाद निवासी एक परिवार स्कॉर्पियो वाहन से कैंची धाम के दर्शन कर रानीखेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गरमपानी के पास थुवा की पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।

हादसे में 39 वर्षीय देवेंद्र सिंह, 13 वर्षीय मयंक, 15 वर्षीय वीर, 17 वर्षीय कार्तिक और 34 वर्षीय पूजा को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन चालक 28 वर्षीय बलराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां चालक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में वाहन को किनारे कर मार्ग को सुचारू कर दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 29 सितंबर को होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.