ब्रेकिंग न्यूज़

चैत्र नवरात्रि और नए विक्रम संवत की शुरुआत के साथ उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर सरकार और बीजेपी संगठन में चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

मौजूदा समय में मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए विधायकों के कार्य और प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही, दो दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं को “दायित्वधारी” (राज्य मंत्री के समकक्ष) के रूप में नियुक्त किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सरकार और संगठन के बीच नामों और पदों को लेकर अंतिम सहमति बनने के बाद नवरात्रि के दौरान ही विस्तार की घोषणा की जा सकती है।

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सार्वजनिक मंचों से कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं, जिससे अटकलों को और बल मिला है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और विकास की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि नया वर्ष प्रदेश के लिए विकास, कल्याण और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।

वहीं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन उन्होंने देवी शैलपुत्री को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और ऊर्जा की कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.