ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में हिंदू नव वर्ष पर मिष्ठान वितरण, श्री रामलीला कमेटी ने दिया सांस्कृतिक संदेश

हल्द्वानी।  हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक द्वारा सीताराम चौराहे पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने कहा कि सनातन धर्म में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज अंग्रेजी नव वर्ष को भी उत्साह के साथ मनाता है, लेकिन अपने पारंपरिक हिंदू नव वर्ष को भी उतनी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक महेश चन्द्र कुनियाल, तेजपाल भंडारी, भास्कर साह, दयाल जोशी, गोविंद सिंह नेगी, महेश मटियाली, मोहन जोशी, अशोक भट्ट, दीपक सिंह नेगी, योगेश भोज, अजय डंगवाल, बीरबल सिंह, अमित जोशी, मनोज तिवारी, गोपाल सिंह जीना, सुनील तिवारी, हरीश बिष्ट सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

मिष्ठान वितरण के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.