ब्रेकिंग न्यूज़

चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध दूनागिरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

ये

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

माना जाता है कि दूनागिरी मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

नवरात्र के नौ दिनों तक यहां भक्तों की भीड़ लगातार बनी रहने की उम्मीद है, जिसके चलते प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.